सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सोने की सजा (कहानी) - प्रसिद्ध कहानियाँ

सोने की सजा (कहानी) - प्रसिद्ध कहानियाँ


कहानी - सोने की सजा

--------------------कहानीकार - शैलेंद्र कुमार मिश्र


रात की तीन बजे सुधीर की नींद टूटी ,तो उसने सोचा अभी थोड़ा और सो ले। यह सोच उसने सर्द कोहरे से भरी रात में रजाई में मुंह छुपा लिया अचानक जब उसकी और खुली तो घड़ी में देखा 3:30 बज रहे थे। हड़बड़ा कर उसने जल्दी से कपड़े पहने, पास में सोती जानकी ,जो उसकी पत्नी थी ,सो रही थी । 

उसे जगाते हुए कहा--
" अरे जानकी!उठो दरवाजा बन्दकर लो।"
जानकी उस समय गहरी नींद में सो रही थी । सुधीर ने जूता पहनते उसे जगाते हुए कहा-
अरे जानकी,उठो दरवाजा बंद कर लो।
जानकी उस समय गहरी नींद में सो रही थी । सुधीर ने जूता पहनते हुए उसे जगाया-
"अरे यार उठो , मैं जा रहा हूं। .... देर हो रही है । " जानकी जम्हाई लेती हुई जल्दी से उठ बैठी और बोली-
"चना रखे बैग में?"
सुधीर के इनकार करने पर वह पालथीन में थोड़ा भीगा चना भरकर लाई , सुधीर को रास्ते में खाने हेतु । चना सुधीर को बड़े प्रिय थे ।गाड़ी के लेट रहने अथवा भूख लगने पर वह उसे खा लेता था।
भीगे चने लेकर सुधीर जल्दी से घर से निकल पड़ा, गाड़ी पकड़ने खातिर स्टेशन की ओर ।ऑटो पकड़ कर वह रेलवे स्टेशन पर आया ।गाड़ी तैयार थी थोड़ी देर में ट्रेन चल पड़ी।
सुधीर जहां नौकरी करता था, पहले अपने परिवार के साथ वह रहता था। मगर पिछले वर्ष से पत्नी जानकी की नौकरी सरकारी स्कूल में लग जाने के कारण वह भागदौड़ करने पर मजबूर हो गया ।अब वह जानकी के शहर से अपने दफ्तर रोज गाड़ी से आता जाता है ।कभी कभार रुक भी जाता है ,क्योंकि जिस मकान में सुधीर परिवार लेकर पहले रहता था, उस मकान का हजारों रुपया और अपने दफ्तर के पास के मकान का-- दोनों जगहों का किराया देना पड़ता था।

दफ्तर के पास किराया का मकान होने पर भी अकेले रहने में जैसे उसका दम घुटता था, वही घर जो बच्चों ,परिवार वालों के साथ बड़ा ही अच्छा लगता था.अब अकेले कदम रखने का उसमें मन नहीं करता था । भले ही इस खातिर सुधीर को रात में आना-जाना ,रास्ते की मुसीबतें झेलनी पड़ती थीं... खाने पीने में दिक्कतें होती थी , लेकिन यह सब कुबूल था सुधीर को ! बस उसे अच्छा लगता था परिवार में थोड़ी देर के लिए ही सही पहुंचकर!

आज सुबह गाड़ी पर बैठते समय उसने अखबार वाले से एक पेपर खरीदा। गाड़ी पर बैठकर थोड़ी देर उसे उलटता- पुलटता रहा और फिर स्लीपर की बर्थ पर सोने के मूड से लेट गया। रास्ते में जग कर वह अपने मुकाम के बारे मे दो एक बार नीचे बैठे लोगों से पूछता रहा, लेकिन जब उसकी नींद खुली ...तो देखा उसका दफ्तर का मुकाम तो पीछे छूट गया था ,गाड़ी आगे बढ़ चुकी थी। उसके साथ उतरने वाले एक आयुर्वेदिक चिकित्सक भी सो जाने के कारण ट्रेन से उतर नहीं पाए थे वह भी सो गए थे ।

उन्होंने भी पछताते हुए कहा- 
""भाई साहब ! आपको भी पीछे स्टेशन पर उतरना था क्या?"
सुधीर ने पछताते हुए नींद लग जाने के कारण ,अपने को कोसते हुए अफसोस जताते कहा कि--
"क्या बताएं भाई साहब! ऐसा कभी होता नहीं था; इतना बेसुध होकर मैं कभी सोता नहीं था।"
डॉक्टर साहब भी परेशान थे ।हम दोनों को परेशान देखकर लोगों ने कहा-
"अरे साहब !अगले स्टेशन पर उतर लीजिएगा ।उधर से दूसरी गाड़ी आती होगी!"

ऐसा जानकर सुधीर और डॉक्टर साहब को थोड़ा तसल्ली हुई अगले स्टेशन पर उतरने पर मालूम हुआ कि दूसरी आने वाली गाड़ी घंटों लेट है। लेकिन थोड़ी देर इंतजार करना ही मजबूरी थी। कोहरे के कारण गाड़ी आने में देरी जानकर डॉक्टर और सुधीर साहब ने चाय पीने का प्रोग्राम बनाया ।दोनों स्टेशन के पास ही जलेबी और घुघरी खाने पर जुट गए । चाय की चुस्की ली और घंटे भर बाद पूछने पर मालूम हुआ गाड़ी 2 घंटे और लेट हो गई है।
कई गाड़ियों की क्रॉसिंग के बाद गाड़ी जब आई तो दोपहर के 12:00 बज रहे थे । इतनी मशक्कत के बाद भी समय से न पहुंच पाने के कारण सुधीर को उस दिन सो जाने की सजा मिली, दफ्तर से दिनभर की छुट्टी लेने के रूप मे। सुधीर उदास, खिन्न मन से आने वाली गाड़ी पर बैठ रहा था, दफ्तर जाने के लिए नहीं....घर वापसी के लिए !

––---------शैलेंद्र कुमार मिश्र
प्रधानाचार्य(कार्यवाहक)
सेन्ट थॉमस इंटर कालेज,शाहगंज
जौनपुर, उत्तर प्रदेश,
संपर्क----8795910427
( ९४५१५२८७९६).

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

विवाह की वर्षगांठ - शैलेन्द्र कुमार मिश्र की कविता

  ' विवाह की वर्षगांठ ' पर आत्मविश्वास संजोए आप सब के आशीर्वाद और स्नेह का आकांक्षी. "जीवन की डगर पर हम, है चलते रहें साथ-साथ। तन बदन में चलती रहे; जब तक इकदूजे के सांस। यही आस है और विश्वास; जिंदगी के इंतहान में दोनों; हम होंगे अवश्य ही है पास।।" - - शैलेन्द्र कुमार मिश्र,

वीरेंद्र सहवाग जीवनी - रिकॉर्ड, क्रिकेट कैरियर, तिहरा शतक (Virender Sehwag Jivani)

वीरेंद्र सहवाग का जीवन परिचय वीरेंद्र सहवाग भारत के भूतपूर्व भारतीय बल्लेबाज रह चुके हैं  वह अपनी आक्रमक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने जीवन काल में 3 शतक भी लगाया क्योंकि फर्स्ट टाइम किसी भी एकदिवसीय मैचों में सम्मिलित था। वीरेंद्र सहवाग का जन्म स्थान वीरेंद्र सहवाग 20 अक्टूबर 1978 को नजफगढ़ के दिल्ली स्थान में पैदा हुए। उन्होंने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से नई दिल्ली के क्रिकेट एसोसिएशन में अपना स्थान बनाया। उनके पिता एक अनाज व्यापारी थे। वह बचपन से ही नई दिल्ली में रहे थे। वीरेंद्र सहवाग का बचपन संयुक्त परिवार में, अपने भाई-बहन, अंकल-आंटी और तकरीबन 16 सत्रह से अधिक दोस्तों के साथ बिता। हालांकि, वीरेंद्र सहवाग का परिवार हरियाणा से आता है। किंतु इसके बाद पिता के व्यवसाय के कारण वह लोग नई दिल्ली में आकर बस गए। अपने माता पिता की पूरी परिवार में सहवाग तीसरे नंबर पर हैं। इसलिए शायद उन्होंने तिहरा शतक लगाने का प्लान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बना रखा था। वीरेंद्र सहवाग की बचपन से ही क्रिकेट में रुचि  वीरेंद्र सहवाग का जीवन परिचय उनके क्रिकेट कैरियर ...

बरखा के बादल (कविता) - (शैलेन्द्र कुमार मिश्र)

बारिश का मौसम आ चुका है, देश के सभी प्रदेशों में लगातार घनघोर बारिश हो रही है.  बारिश का मौसम जिसका सभी इंतजार करते हैं, इस मौसम में बरखा चारों ओर होती है, घनघोर घटाएं और इंद्रधनुष पूरे आकाश में वर्षा का स्वागत करते हैं.  इस मौसम में ठंड का एहसास होता है. लोगों का मन सुहावना हो जाता है और गर्मी पूरी तरह से समाप्त हो जाती हैं.  बारिश का आगमन  जब गर्मी पूरी तरह से अपने उफान पर होती है. लोग गर्मी से त्राहिमाम कर रहे होते हैं, सभी मनुष्य दिन में तीन बार स्नान करते हैं.  गर्मी अपने पूरे प्रचंड के कारण कई लोगों को अपने काल के गाल में ले जाती है. किसान के काम करने की स्थिति कठिन हो जाती है. कोई भी मनुष्य सड़कों पर दिखाई नहीं देता. ऐसे समय में जब बारिश का आगमन होता है. तो सभी मनुष्य की बाहें खिल जाते हैं.  लोगों का मन प्रसन्न हो जाता है और लोग अपने घरों से बाहर निकलकर मौसम का आनंद से निकलते हैं.  इसी के ऊपर कवि ने चार लाइन है आपके समक्ष प्रस्तुत किए हैं  बरखा के बादल (कविता) "बरखा के बादल छाये,इन्द्रधनुष का रूप दिखाये। मौसम ठंडा हुआ सुहाना,उजड़ा गर्मी का ...