सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चींख रहा है सारा भारत - बिक्रम सिंह ( नारायण) की कविता

 ~ चींख रहा है सारा भारत

------

जहर दवा दर्द का कब होता है?
गोद से पटक तो नहीं देती माँ,
बालक जब जोर जोर से रोता है।
जहर दवा दर्द का कब होता है ?

कौन सुनेगा चीत्कार आम लोगों की,
कौन समझेगा पीड़ा मेहनतकश मजदूरों की,
चारों तरफ कभी न खत्म होने वाला शोर है।
ढल तो जाती यह काली रात कब की,
पर छाए चुनावी बादल घनघोर है।

आने दो वक्त चुनाव का,
महामारी हवा हवाई हो जाएगी।
गांव शहर में उधार के दिमाग वाला,
जिंदाबाद मुर्दाबाद के नारे लगाएगा।

टूट जाएंगे सारे ताले चाहे वोल्टास के हों या लिंक के,
उठ जाएंगी शटर खद्दरधारी कार्यलयों की,
चाहे लगीं रहें दोनों पट
विद्यालयों की।

विकराल समय यह बड़ा भयंकर,
चींख रहा है सारा भारत
निरकुंश हाथों में दबकर।
त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहा है कण कण......अतिवाद व साम्राज्यवाद की लपटों में जलकर।

हे परम पिता परमेश्वर....अब तो बस कर...
अब तो बस कर।

बिक्रम सिंह " नारायण "

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पहली बारिस का पानी (कविता) - (शैलेन्द्र कुमार मिश्र)

पहली बारिस का पानी! --------------------------- प्रचंड गर्मी के बाद मिलने वाली सबसे पहली बारिश, लोगों के लिए सुकून होती है. मनुष्य का तन मन प्रसन्न हो जाता है. मजा आता है की पहली बारिश के पानी में झूम झूम कर अपनी सभी भावनाएं व्यक्त करें. इसी प्रकार से गर्मी के बाद होने वाली पहली बारिश ने सभी का मन मोह लिया. इसी पर कवि ने कुछ पंक्तियां आप सभी के समक्ष प्रस्तुत की है. भावार्थ: कवि कहना चाहता है कि बारिश का पहला पानी, जीवन मिलने के जैसा है. जब मनुष्य का तन मन गर्मी से बेहाल हो जाता है, तब उस समय जब बरखा ऋतु आती है. कविता बरखा का बरसा झम झमा झम झम झम झम झम पहला पानी! मिल गईं हो जैसे सब को जिंदगानी। धुले-धुले से हैं सब पेड़-पत्ते दिखते-- हंसते-हंसते मुस्काते। ठंडी-ठंड़ी हवा बह रही धीमे-धीमे!रस्ते-रस्ते। गांव-गली सब पानी-पानी खेत बाग वन की भी देखो दिखती आज अजब कहानी! पहली बारिस का बरसा पानी। गरमी-गरमी!जो शोर मचाते ठंडी हवा का अब सुख पाते! हरियाली दिखती मन भावन, शहर-गांव लगते सब पावन। ट्रैक्टर ले किसान जुट गए, खेतों में भगवान डट गए। धान की बेहन देखो पड़ गई सीमा पर देखो,सेना डट गई।। बच्चे! बूढ...

विवाह की वर्षगांठ - शैलेन्द्र कुमार मिश्र की कविता

  ' विवाह की वर्षगांठ ' पर आत्मविश्वास संजोए आप सब के आशीर्वाद और स्नेह का आकांक्षी. "जीवन की डगर पर हम, है चलते रहें साथ-साथ। तन बदन में चलती रहे; जब तक इकदूजे के सांस। यही आस है और विश्वास; जिंदगी के इंतहान में दोनों; हम होंगे अवश्य ही है पास।।" - - शैलेन्द्र कुमार मिश्र,

वीरेंद्र सहवाग जीवनी - रिकॉर्ड, क्रिकेट कैरियर, तिहरा शतक (Virender Sehwag Jivani)

वीरेंद्र सहवाग का जीवन परिचय वीरेंद्र सहवाग भारत के भूतपूर्व भारतीय बल्लेबाज रह चुके हैं  वह अपनी आक्रमक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने जीवन काल में 3 शतक भी लगाया क्योंकि फर्स्ट टाइम किसी भी एकदिवसीय मैचों में सम्मिलित था। वीरेंद्र सहवाग का जन्म स्थान वीरेंद्र सहवाग 20 अक्टूबर 1978 को नजफगढ़ के दिल्ली स्थान में पैदा हुए। उन्होंने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से नई दिल्ली के क्रिकेट एसोसिएशन में अपना स्थान बनाया। उनके पिता एक अनाज व्यापारी थे। वह बचपन से ही नई दिल्ली में रहे थे। वीरेंद्र सहवाग का बचपन संयुक्त परिवार में, अपने भाई-बहन, अंकल-आंटी और तकरीबन 16 सत्रह से अधिक दोस्तों के साथ बिता। हालांकि, वीरेंद्र सहवाग का परिवार हरियाणा से आता है। किंतु इसके बाद पिता के व्यवसाय के कारण वह लोग नई दिल्ली में आकर बस गए। अपने माता पिता की पूरी परिवार में सहवाग तीसरे नंबर पर हैं। इसलिए शायद उन्होंने तिहरा शतक लगाने का प्लान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बना रखा था। वीरेंद्र सहवाग की बचपन से ही क्रिकेट में रुचि  वीरेंद्र सहवाग का जीवन परिचय उनके क्रिकेट कैरियर ...